प्रधानमंत्री जी 15 अगस्त को लाल किला प्राचीर से अर्ध सेना झंडा दिवस कोष का करें ऐलान- रणबीर सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री जी 15 अगस्त को लाल किला प्राचीर से अर्ध सेना झंडा दिवस कोष का करें ऐलान- रणबीर सिंह

-कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर अर्ध सेवा झंडा दिवस कोष की रखी मांग

नई दिल्ली/- आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा के पावन अवसर पर कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों के 20 लाख परिवारों के बेहतर कल्याण, पुनर्वास, शिक्षा स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं हेतु अर्ध सेना झंडा दिवस कोष की स्थापना वास्ते यशस्वी प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा।
               महासचिव ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिस तरहां आजादी के बाद भारतीय सेना के कल्याण एवं पुनर्वास वास्ते सेना झंडा दिवस कोष की स्थापना हुई थी लेकिन आए दिन शहीद होते अर्धसेनिक बलों के लिए इस तरहां के कोष की स्थापना नहीं हो पाई। स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 सालों बाद कई सरकारें आई और गई सैकड़ों आईपीएस अधिकारी ने सुरक्षा बलों पर कमांड किए लेकिन इस गंभीर मुद्दे की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।
               रणबीर सिंह ने आगे कहा कि हमें माननीय प्रधानमंत्री जी से बहुत अपेक्षाएं हैं जो कि छोटी छोटी चीजों से शुरुआत करते हैं स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व हर घर तिरंगा इस बात के प्रमाण हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान जोकि देश की लम्बी सरहदों की चाक-चौबंद चौकसी, राज्यों की कानून व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग, बाढ भुकंप जैसी प्राकृतिक विपदाओं से आम जान माल की सुरक्षा, अक्सर होने वाले चुनावों में निष्पक्ष भुमिका, आगजनी दंगा फसाद, नक्सलियों व आतंकवादियो से निपटना पैरामिलिट्री जवानों से बेहतर कौन जाने।
              उन्हे पुर्ण उम्मीद है कि माननीय प्रधानमंत्री जी 15 अगस्त को लाल किला प्राचीर से अर्ध सेना झंडा दिवस कोष की घोषणा कर 20 लाख पैरामिलिट्री चौंकिदारों को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव का तोहफा देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox