पॉजिटिव मीडियाकर्मियों के दल ने किया सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पॉजिटिव मीडियाकर्मियों के दल ने किया सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का दौरा

-मेले की थीम पूर्वोत्तर भारत पर आरजेएस आजादी की आजादी की अमृत गाथा का 125 वां संस्करण संपन्न

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/फरीदाबाद/शिव कुमार यादव/- आरजेएस पॉजिटिव मीडियाकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना व सह आयोजक शिव कुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार 11 फरवरी को 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का दौरा किया। आजादी की अमृत गाथा का 125 वां संस्करण सह-आयोजक नजफगढ़ मैट्रो न्यूज के सौजन्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पॉजिटिव मीडिया कर्मियों के दल ने पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों और विभिन्न देशों से आए कलाकारों, हस्तशिल्पियों, मिलेट्स फूड स्टाल वालों और मेले में आए दर्शकों से बातचीत की।

               चौपाल पर लोक कलाकारों की प्रस्तुति मेले की रौनक बढ़ा रही थी। वहीं बगल में विदेशों से आए हस्तशिल्पियों की प्रदर्शनी विश्व में सहयोग से समृद्धि का संदेश दे रही थी। विदेशी कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को क़रीब से देख रहे दर्शकों में पूर्वोत्तर के आठों राज्यों के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा पहली बार है जब सूरजकुंड मेले में पूर्वोत्तर के राज्यों को इतने बड़े पैमाने पर प्राथमिकता मिल रही है।
              इस अवसर पर ओडिसी मैनिया की सीईओ प्रांतिका शर्मा ने आरजेएस पाज़िटिव मीडिया से विशेष बातचीत की और अपने संदेश में लोगों को पूर्वोत्तर भारत आने का निमंत्रण दिया। पूर्वोत्तर भारत पर बना थीम पवेलियन में पूर्वोत्तर भारत की वर्चुअल यात्रा पर आधारित वीआर की उच्च तकनीक का प्रदर्शन और उत्पादों को प्रस्तुत किया गया है।
              व्यंजनों के स्टाल पर मिलेट्स एक्सपर्ट संदीप कौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 की वजह से सूरजकुंड मेला में मोटा अनाज के स्टाल को बड़ी जगह दी गई है। खेती विरासत मिशन, फरीदकोट की सरबजीत कौर ने मोटा अनाज के व्यंजनों और उत्पादों को विस्तार से बताया।  आजादी की अमृत गाथा का 125 वां संस्करण में पूर्वोत्तर राज्यों के स्वतंत्रता सेनानियों कनकलता बरूआ, रानी गाइदिनल्यू और हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम और राजा नाहर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
             इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में नीरज सोनी, विरेन्द्र सोनी, प्रफुल्ल पाण्डेय आदि इस यात्रा के सह -आयोजक नजफगढ़ मैट्रो न्यूज के मुख्य संपादक शिवकुमार यादव के साथ दिल्ली के अनेकों पत्रकार शामिल रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox