पेटपूजा ने अब तक दिल्ली में लगाईं 200 से अधिक वेटर कॉलिंग डिवाइसेज़; हर माह 1000 डिवाइसेज़ लगाई जाएंगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेटपूजा ने अब तक दिल्ली में लगाईं 200 से अधिक वेटर कॉलिंग डिवाइसेज़; हर माह 1000 डिवाइसेज़ लगाई जाएंगी

- रु 750 की कीमत वाली डिवाइस को 500 से अधिक रेस्टोरेन्ट्स में लगाया जा चुका है, जिनमें दिल्ली के बीकानेर एक्सप्रेस, चॉउमैन, द सेल किचन, द बियर कैफ़े, यमयमचा और बरकोज़ शामिल हैं

 दिल्ली/- भारत का नंबर 1 रेस्टोरेन्ट मैनेजमेन्ट प्लेटफॉर्म पेटपूजा जो बिलिंग, इन्वेंटरी, सीआरएम और थर्ड-पार्टी ऑनलाईन ऑर्डरिंग के प्रबन्धन के लिए साधारण एवं पावरफुल पीओएस (पॉइन्ट ऑफ सेल) सॉफ्टवेयर उपललब्ध कराता है, ने देश भर में 5500 से अधिक वेटर कॉलिंग डिवाइसेज़ लगा दी हैं, ऐसे में हाल ही में लॉन्च किए गए इस प्रोडक्ट ने नई उपलब्धि हासिल की है। पेटपूजा इन डिवाइसेज़ का उत्पादन बढ़ाने के लिए पहले से काम कर रहा है, आने वाले समय में कंपनी ने 1000 डिवाइसेज़ प्रति माह लगाने की योजना बनाई है।
               वेटर कॉलिंग डिवाइस एक सरल और लागत प्रभावी तकनीक है, जो वेटर की मेहनत को कम करती है, और साथ ही उपभोक्ताओं को भी डाइनिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करती है। यह छोटी से वायरलैस डिवाइस हर उपभोक्ता की टेबल पर रखी जाती है, पेटपूजा की इस वेटर कॉलिंग डिवाइस की मदद से उपभोक्ता सिर्फ एक बटन दबा कर वेटर को बुला सकते हैं या बिल के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं या पानी मंगवा सकते हैं। हर बटन के लिए विशेष लाईट होती है, इससे जहां एक ओर डिवाइस स्टाइलिश दिखती है, वहीं दूसरी ओर स्टाफ का काम भी आसान हो जाता है क्योंकि उन्हें आसानी से पता चल जाता है कि उपभोक्ता को क्या चाहिए। जब उपभोक्ता रिक्वेस्ट करता है, तो पेटपूजा के पीओएस और वेटर के ऐप (कैप्टन ऐप) पर एक नोटिफिकेशन एलर्ट जनरेट होता है। यह नोटिफिकेशन वेटर को बताता है कि कौन सी टेबल के उपभोक्ता को क्या चाहिए, इस तरह वे कई कामों को एक साथ आसानी से करे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox