पृथ्वी का संतुलन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी-डॉ मार्टिना जॉन      

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पृथ्वी का संतुलन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी-डॉ मार्टिना जॉन      

-विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी में मनाया गया पृथ्वी दिवस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ/शिव कुमार यादव/- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जरहाभाठा स्थित विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ( उपासना एजुकेशन ट्रस्ट ) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजीवनी हॉस्पिटल की फिजियोथेरेपिस्ट कंसलटेंट डॉक्टर मार्टिना जॉन मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि धरती का संतुलन बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है । उन्होंने जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं मेडिकल लेब टेक्निशियन के बच्चों को पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और धरती को दोहन से सुरक्षित रखने के विभिन्न उपाय बताये। उन्होंने बच्चों से सवाल कर उनकी शंकाओं का निराकरण भी किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखकर पर्यावरण  एवं पृथ्वी को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

प्रदूषण से जीव- जंतुओं का अस्तित्व ही मिट जाएगाः संध्या चंद्रसेन
विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की सचिव संध्या चंद्रसेन ने कहा कि वर्ष 2023 की थीम ‘प्रजातियों को संरक्षित करें’ रखी गई है लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के रूप में जो परिदृश्य आज हमारे सामने है, ऐसा लगातार बना रहा तो एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी से जीव−जंतुओं व वनस्पति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।    

                                                                                       
                    कार्यक्रम में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव श्रीमती संध्या चंद्रसेन, नर्सिंग प्रशिक्षक मनीषा सैमुएल एवं छात्रगण लीशा साहू, विनीता साहू, नेहा निर्मलकर, रीना, श्रद्धा साहू, दीप जोशी, उषा निर्मलकर, शिवांगी, तनुजा एवं ममता उपस्थित रहीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox