पूर्व सांसद जयाप्रदा की तलाश में दिल्ली-मुंबई में छापा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व सांसद जयाप्रदा की तलाश में दिल्ली-मुंबई में छापा,

-आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद जयाप्रदा को 10 जनवरी को होना है पेश

रामपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पूर्व सांसद जयाप्रदा की पुलिस तलाश नहीं कर पा रही है। पुलिस दिल्ली से लेकर मुंबई तक पूर्व सांसद की तलाश में छापे मार रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। बता दें कि पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव में स्वार और केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों मामले इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन हैं।

इन मामलों में पिछली कई तारीखों से वह कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं, जिस पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पिछले दिनों अदालत ने सख्ती करते हुए जयाप्रदा की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस निरीक्षक तैनाती के आदेश जारी किए थे।
         पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अदालत के आदेश पर जयाप्रदा की गिरफ्तारी के लिए विशेष निरीक्षक के नेतृत्व में टीम बनाई है। ये टीम पिछले एक सप्ताह से रामपुर से लेकर दिल्ली व मुंबई तक तलाश कर रही है। टीम ने दिल्ली व मुंबई स्थित आवास पर भी छापा मारा, लेकिन वहां भी नहीं मिलीं। सप्ताह भर बाद भी पुलिस उनको तलाश नहीं सकी है। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। जल्द ही पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

10 को होगी जयाप्रदा के मामले की सुनवाई
आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद जयाप्रदा की पेशी 10 जनवरी को होनी है। स्वार व केमरी थाने में दर्ज इस मामले में सुनवाई कोर्ट में चल रही है। दोनों ही मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox