इंदौर/मध्य प्रदेश/- गत रात्रि 9 बजे श्री राम सेवा साहित्य संस्थान के मंच पर पुस्तक महानायक जिसने बदल दी देश की तस्वीर का विमोचन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में लेखिका सुशी सक्सेना और संस्थापिका दिव्यांजली वर्मा के साथ प्रकाशक अवधेश कुमार यादव, डौली झा, सुभाष शर्मा और इंडियन आइरिस के संस्थापक नारायण सिंह राव ‘सैलाब’ मौजूद थे। कार्यक्रम में पुस्तक महानायक पर चर्चा की गई।
महानायक पुस्तक लेखिका सुशी सक्सेना की नई पुस्तक है जो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल पर आधारित है। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और सुधार कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य देश के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
कुछ प्रमुख योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, मेक इन इंडिया योजना। इन योजनाओं के परिणामस्वरूप देश में कई सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, जैसे स्वच्छता में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि, बैंकिंग सेवाओं का विस्तार, उद्योग और विनिर्माण में वृद्धि आदि। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री जी की योजनाएं और सुधार देश के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं।अंत में दिव्यांजली वर्मा जी ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी उपस्थित महानुभावों को विदाई दी।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन