
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहिणी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पहलवान सागर हत्याकांड मामले में फरार आरोपी रोहित करोर को गिरफ्तार किया। आरोपी रोहित को सुशील कुमार को काफी करीबी बताया जाता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले ओलंपियन सुशील कुमार के करीबी काला जखेड़ी आसौदा और नीरज बवानिया गैंग के चार बदमाशों को रोहिणी जिला के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया था।
छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को हुए सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के बाद से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सागर हत्याकांड से जुड़े आठ आरोपी पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिए हैं। इनमें पहलवान सुशील कुमार भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को रोहित करोर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यहां बता दें कि सागर की हत्या के बाद से सभी चारों आरोपी फरार थे। अदालत ने इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ था। वारदात वाले दिन घटना स्थल से पकड़ा गया प्रिंस दलाल इनका ही साथी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने खुलासा किया है कि सभी सुशील के कहने पर उस दिन छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे थे।


More Stories
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार
झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दिल्ली पुलिस और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
द्वारका में स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, फरार घोषित अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार
द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 1500 क्वार्टर बरामद
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी