नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी अचानक पत्थर की मूर्ति में बदल गई है। इस अजीबोगरीब दावे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। मामला कुरावली क्षेत्र की गिहार कॉलोनी के पीछे स्थित फर्दखाना मोहल्ले का है, जहां शनिवार सुबह अफवाह तेजी से फैल गई कि घर के अंदर सो रही महिला पत्थर बन चुकी है। भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और नायब तहसीलदार समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जांच के दौरान पता चला कि हीरापुर गांव निवासी संजू सिंह ने यह बात फैलायी थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार रहती है और घर में रखी देवी-देवताओं की प्रतिमा की पूजा करती थी, जिसके बाद वह खुद ‘मूर्ति’ बन गई। हालांकि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट की और लोगों को समझाया कि यह महज अंधविश्वास और गलतफहमी है। किसी तरह की असाधारण घटना की पुष्टि नहीं हुई।
प्रशासन ने भीड़ को हटाकर माहौल शांत कराया और अफवाह फैलाने पर संबंधित व्यक्ति को कड़ी चेतावनी दी। वहीं पुलिस अब महिला की वास्तविक स्थिति और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि पत्थर बनने की बात पूरी तरह निराधार है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें।


More Stories
नजफगढ़ में मेजर सूबेदार जिले सिंह मार्ग एवं द्वार का उद्घाटन
6 अप्रैल—BJP के स्थापना दिवस पर संगठन की यात्रा और ‘विकसित भारत’ का संकल्प
नजफगढ़ में फुटपाथ गायब, सड़क पर चलने को मजबूर लोग
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ मंजूर
वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मिली अहम जिम्मेदारी
घी के तीन ब्रांड पर देशभर में सख्त रोक, मिलावट के आरोप में बड़ा एक्शन