पंचायत संघ ने मुख्यमंत्री को बजट में ग्रामीणों के लिए डेढ़ दर्जन सुझाव दिए। थान सिंह यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंचायत संघ ने मुख्यमंत्री को बजट में ग्रामीणों के लिए डेढ़ दर्जन सुझाव दिए। थान सिंह यादव

- दिल्ली सरकार अपने बजट में दिल्ली देहात गांवों के विकास पर जोर दे: पंचायत संघ

नई दिल्ली / शिवकुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने दिल्ली सरकार को आगामी 2025-26 बजट के लिए दिल्ली देहात व ग्रामीण विकास को लेकर करीब डेढ़ दर्जन महत्वपूर्ण और विचारणीय सुझाव भेजे हैं।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की जिनका उद्देश्य दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इन सुझावों में विशेष रूप से दिल्ली देहात के गांवों, गायों, गरीबों, ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और पर्यावरण सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अपील के तहत दिल्ली पंचायत संघ ने अपने सुझाव भेजे है।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कृषि भूमि का सर्किल रेट 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ कर किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिल सके।ओर स्मार्ट शहर की तरह स्मार्ट गांवों के निर्माण के लिए बजट में प्रावधान करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रत्येक गांव को हाई-टेक सुविधाओं से लैस कर डिजिटल ग्राम, स्मार्ट क्लास रूम और ई-गवर्नेंस केंद्र स्थापित किए जाएं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे।गांवों की पहचान के लिए मुख्यद्वारों पर शिलालेख पर गौरव गाथा अंकित करने, जमीनों के दस्तावेजों को उर्दु व फारसी से हिंदी में करवाने के लिए बजट में प्रावधान हो।

थान सिंह यादव ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त के लिए दिल्ली की सीमाओं पर वन क्षेत्र विकसित करने,वन्य जीवों,पक्षियों के लिए जलाशयों,तालाबों के निर्माण करने,हर गांव में त्रिवेणी वन योजना के तहत पीपल, बरगद और नीम के पेड़ लगाने के लिए बजट मेंं प्रावधान का सुझाव दिया है।
थान सिंह यादव ने गांवों में खेल मैदानों के निर्माण कर दिल्ली देहात व गांवों के युवाओं का खेलो के प्रति उत्साह बढ़ाने, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आरोग्य सेवा केंद्र का विस्तार करने, ग्रामीणों को सस्ती बिजली के लिए सोलर पैनल सब्सिडी की बजट में व्यवस्था की मांग के साथ ही गांवों को लाल डोरा से मुक्ति, गांवों के लेआउट प्लान तैयार करने, बारात घरों,पंचायत घरों के पुनर्निर्माण व निर्माण के लिए, पार्किंग स्थलों के लिए और सरकारी सेवाओं में गांवों के युवाओं को आरक्षण देने के लिए बजट में प्रावधान की भी सिफारिश की है।

पंचायत संघ ने दिल्ली की सड़को पर विचरण कर रही गायों के लिए गोशालाओं के विस्तार करने, दिल्ली देहात की साहिबी नदी अतिक्रमण मुक्त व स्वच्छता के साथ इसके दोनो किनारो पर फलदार वृक्ष लगाने के लिए सरकार को बजट मे प्रावधान करने का सुझाव दिया है।पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि इन सुझावों को बजट में शामिल करने से दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास होगा और ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox