पंचकूला/अनीशा चौहान/- हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग भूस्खलन की वजह से पूरी तरह बाधित हो गया है। पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे हैं, जिससे यातायात ठप हो गया है।
रास्ते में मलबा, पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं
स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी भूस्खलन के चलते सड़क पर इतनी मिट्टी और चट्टानें आ चुकी हैं कि अब वहां पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और अब तक प्रशासन की ओर से कोई भारी मशीनरी मौके पर नहीं पहुंच पाई है।
हालांकि, ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और फावड़े-तसले लेकर खुद ही रास्ता साफ करने में जुट गए हैं। यह ग्रामीणों की संघर्ष और आत्मनिर्भरता की मिसाल है।
अन्य रास्ते भी भूस्खलन की चपेट में
मोरनी से बड़ी शेर को जोड़ने वाला दूसरा मार्ग भी अब भूस्खलन की चपेट में आ गया है। लगातार बारिश के कारण जमीन खिसकने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे इस इलाके के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटने की आशंका बन गई है।
प्रशासन से की गई त्वरित सहायता की मांग
इलाके के स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि शीघ्र जेसीबी मशीनें भेजकर मलबा हटवाया जाए ताकि रास्ते को फिर से खोला जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो मौजूदा हालात में सहायता पहुंचाना बहुत मुश्किल हो सकता है।


More Stories
पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध संकट: इस्राइली हमले में लेबनान में चार की मौत
हरीश राणा केस: मां की भावुक अपील, हमें बेटे के साथ अकेला छोड़ दें
पुलिस की बड़ी सफलता झपटमारी करने वाला सक्रिय अपराधी गिरफ्तार
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी सफलता, नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार
राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘जलपान’ कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की सहभागिता
नजफगढ़ ड्रेन की सफाई में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू