
पुणे/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के चयनित धावको ने नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप मे भाग लिया। यह आयोजन 13 और 16 फरवरी को पुणे में करवाया गया जिसमे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के राजेश, नरेन्द्र, मुकेश दहिया, सेवाराम ने भाग लेकर 3 गोल्ड व 2 कांस्य पदक जीते।

दीपक छिल्लर ने बताया कि दो महिने पहले दिल्ली मे आयोजित गेम्स मे इन चारो का नेशनल के लिए चयन हुआ था। जिसमे मुकेश दहिया ने पुणे में आयोजित नेशनल 44वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर रिले मे गोल्ड, 800 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। वही सेवाराम ने 35$ आयु वर्ग में 5000 मीटर व 10000 मीटर मे गोल्ड व स्टीपल चेज में सिल्वर पदक हासिल किया।
नरेन्द्र जागङा ने 40$ आयु में 10000 मीटर मे कास्य पदक, 5000 मीटर में, 1500 मीटर में चौथा स्थान प्राप्त का पदक हासिल किया। राजेश कुमार ने 5000 मीटर में
50$ आयु में चौथा स्थान हासिल किया। सभी बहादुरगढ रर्नस ग्रुप और बहादुरगढ के लोगो ने ढेर सारी शुभकामनाए दी और भविष्य मे भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।





More Stories
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास
बालोर गांव में 54 एकड़ जमीन पर प्रशासन ने लिया कब्जा, मुआवजा न मिलने पर किसानों का विरोध, पेड़ों का बाग उजाड़ने का भी लगाया आरोप
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता