नीदरलैंड के सांसद का नुपुर शर्मा के पक्ष में ट्वीट, कहा नुपूर ने कोई गलती नही की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीदरलैंड के सांसद का नुपुर शर्मा के पक्ष में ट्वीट, कहा नुपूर ने कोई गलती नही की

-नुपूर शर्मा के समर्थन में कई बड़ी हस्तियां उतरी, गुजरात के पूर्व अफसर से तारिक फतह तक समर्थन में आए

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/– पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के आरोपों में निलंबित हुईं भाजपा नेता नुपुर शर्मा के समर्थन में अब लोग जुटने लगे है। नुपुर का समर्थन करने वालों में नीदरलैंड के एक सांसद भी शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतह ने नुपुर को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। वहीं नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने तो यहां तक कह दिया कि नुपूर शर्मा ने कोई गलती नही की है। भारत को अरब देशों से डरने की जरूरत नही है।
               नुपुर के समर्थन में सबसे तीखा बयान नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने दिया है। विल्डर्स नीदरलैंड के पार्टी ऑफ फ्रीडम के नेता भी हैं। विल्डर्स ने कहा, ’यह बहुत हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर के बारे में सच बताने पर भड़के हुए हैं। भारत क्यों माफी मांगे?’ आगे विल्डर्स ने भारतीयों को सलाह दी कि वह नुपूर शर्मा का बचाव करें। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ’तुष्टीकरण कभी काम नहीं करता है। यह चीजों और ज्यादा खराब कर देता है। इसलिए भारत के मेरे मित्रों आप मुस्लिम देशों की धमकी में नहीं आएं। आजादी के लिए खड़े हों और अपनी नेता नुपूर शर्मा के बचाव में गर्व महसूस करें।’

नुपुर के समर्थन में ट्वीट करने पर गिर्ट विल्डर्स को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस पर उन्होंने  पलटवार किया है। विल्डर्स ने कहा कि पाकिस्तान से लेकर तुर्की तक से मुझे धमकियां दी जा रही हैं लेकिन इस धमकी से कुछ भी हासिल नहीं होगा। मैं सच बोलने से नहीं रुकूंगा।
                नुपुर के बचाव में गुजरात के पूर्व पुलिस अफसर डीजी वंजारा भी आ गए हैं। वंजारा गुजरात एटीएस के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने लिखा, ’नुपुर शर्मा का बयान ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से सत्य है। इसलिए इसपर किसी भी तरह की कानूनी या राजनीतिक कार्रवाई नहीं हो सकती है। वह भी ऐसे वक्त जब जिहादी उसे मौत और बलात्कार की धमकी दे रहे हैं, यह कायरतापूर्ण कारनामा है। भारत के सम्मान की रक्षा के लिए सभी हिन्दुओं को उनका साथ देना चाहिए।’
              पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह ने भी नुपुर के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक जेहादी नुपुर को धमकियां दे रहे हैं। पुलिस को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।

नुपुर के बयान पर कतर के विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को तलब किया और अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद कुवैत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, यूएई, सउदी अरब समेत 10 से ज्यादा मुस्लिम देशों ने पैगंबर पर की गई कथित टिप्पणी की आलोचना की। मुस्लिम देशों के समूह इस्लामिक सहयोग संगठन ने भी नुपुर शर्मा के बयान की निंदा की। कतर द्वारा जारी बयान के संबंध में भारतीय राजदूत ने कहा कि ट्वीट किसी भी तरह से, भारत सरकार के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देता है। अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ पहले ही कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।

इन दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर देशभर में चर्चा छिड़ी हुई है। शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर एक नेशनल टेलीविजन न्यूज चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसी दौरान मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox