नजफगढ़ मैट्रो न्यूज / धनेश प्रभाकर/ रेवाड़ी/ एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को उपमंडल बावल में स्थापित अंत्योदय सरल केन्द्र में अपनी सेवाएं देने वाले डाटा एकत्रण आप्रेटर निपुण गुप्ता को नवंबर माह के दौरान लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए बेस्ट आप्रेटर आफ दी मंथ के अवार्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त यशेंद्र सिंह के आदेश पर सरकार की आन लाइन सेवाओं को लोगों तक बेहतर और संतोषजनक तरीके से पहुंचाने के लिए यह सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी सौम्या गुप्ता भी मौजूद रही।
एसडीएम रविन्द्र ने कहा कि अंत्योदय सरल केन्द्र के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को विभिन्न विभागों की लगभग 491 योजनाओं व सेवाओं का लाभ आन लाइन मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सेवा अधिकार कानून अधिनियम को ध्यान में रखते हुए किसी काम के लिए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने की अपील की। उन्होंने लोगों से अंतोदय सरल केंद्र में सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।


More Stories
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
CM सैनी का बड़ा कदम: महिलाओं को नौकरी देने वाले उद्योगों को मिलेगी ज्यादा सब्सिडी
दिल्ली आबकारी नीति केस में 23 को क्लीन चिट, केजरीवाल और सिसोदिया बरी
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश
मैक्रों ने राफेल डील का किया समर्थन, बोले- भारत की ताकत होगी दोगुनी
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन