-दिल्ली के मुख्य सचिव विजयदेव ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में सेवा दे रहे नरेश कुमार को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है.। वह निवर्तमान मुख्य सचिव विजय देव के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद गृह मंत्रालय द्वारा इस पद पर नियुक्त किये गये हैं। नरेश कुमार एनडीएमसी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है। 2018 में नरेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था।
निवर्तमान मुख्य सचिव विजय देव के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद गृह मंत्रालय ने यह फेरबदल किया है.। 2018 में नरेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था.। वहां का कार्यकाल पूरा करने के बाद दिल्ली में उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। नरेश कुमार 20 अप्रैल से विधिवत अपना पदभार ग्रहण करेंगे.
यहां बता दें कि नरेश कुमार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि धर्मेंद्र 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। यह महज संयोग है कि धर्मेंद्र और नरेश कुमार दोनों ने ही एनडीएमसी के अध्यक्ष पद संभाले हैं और केवल एक कार्यकाल के अंतर से दोनों ही दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही गृहमंत्रालय ने पुदूचेरी, दिल्ली व अरूणचल प्रदेश के मुख्यसचिवों का तबादला किया है।


More Stories
अदालत से बाहर आए राहुल गांधी, बोले- मेरे खिलाफ साजिश हो रही है
दिल्ली सरकार के एक साल पर रेखा गुप्ता का दावा, ‘काम करने का तरीका पूरी तरह बदला’
अंतरधार्मिक प्रेम संबंध को लेकर बड़े भाई पर गला दबाकर हत्या का आरोप
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश
जापान दौरे पर सीएम योगी: बुलेट ट्रेन की सवारी से लेकर प्रवासियों से संवाद तक
मैक्रों ने राफेल डील का किया समर्थन, बोले- भारत की ताकत होगी दोगुनी