नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान दो वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की बाईक बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस ने रणनीतिक अभियान “वर्चस्व“ के तहत पुलिस अपराधियों पर शिंकजा कस रही हैं और ऐसे अपराधियों की धरपकड़ कर रही है जो अवैध रूप से जिला में रह रहे हैं। उन्होने बताया कि 7 दिसंबर को नजफगढ़ थाने कह गश्त टीम के हवलदार राजबीर व सिपाही राजपाल जब गश्त कर रहे थे तो उन्होने जयविहार गंदा नाला पर बाईक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिये जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे लेेकन सतर्क टीम ने उन्हे दबोच लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला की उक्त बाईक उत्तमनगर थाना क्षेत्र से चुराई गई हैं। टीम ने तुरंत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ डांगी पुत्र सतीश कुमार निवासी 132ए, गली नंबर 3 जय विहार नजफगढ़ व आकाश पुत्र मुन्ना निवासी ए-5, गली नंबर 16, मंगल बाजार रोड, दास गार्डन के रूप में की है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई