
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत रोशनपुरा, नजफगढ़ में बनने वाले विद्यार्थी सुविधा केंद्र की वीरवार 23 सितंबर को कार्यकारी उप-कुलपति प्रो पी सी जोशी ने आधारशिला रखी। इस अवसर पर उनके साथ प्रो. बलराम पन्नी, डीन ऑफ कॉलेज, प्रो. सुमन कुंडू निदेशक साऊथ दिल्ली कैंपस, डा. विकास गुप्ता, रजिस्ट्रार, गिरीश रंजन, फाइनेन्स अधिकारी और अनुपम श्रीवास्त्वा, चीफ इंजिनीयर भी उपस्थित रहे।

विद्यार्थी सुविधा केंद्र की आधारशिला रखते हुए उप कुलपति पीसी जोशी ने बताया कि इस साल के अंत तक इस केंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा और जनवरी 2022 में सुविधा केंद्र पूर्ण रूप से अपना काम शुरू कर देगा। इसके शुरू होने से दिल्ली देहात व दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को विश्वविद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ-साथ उनके दाखिला, शैक्षणिक विभागों की जानकारी, मार्कशीट, माइग्रेशन और अन्य दस्तावेज भी यहीं उपलब्ध हो सकेगे। अभी तक छात्रों को काफी लंबी यात्रा कर डीयू के कैंपस में जाना पड़ता था। जिसकारण उनका काफी समय व पैसा भी खराब होता था मगर अब यह सुविधा उनके डोर स्टेप पर ही मिलेगी। इस केंद्र के शुरू होते ही छात्र पूछताछ से लेकर दस्तावेज जमा कराने का सारा काम यहीं निपटा सकेंगे और उन्हे उक्त केंद्र विश्वविद्यालय से संबंधित सभी मार्गदर्शन यहीं से मिल जायेंगे जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि उत्तर और दक्षिण परिसर की यात्रा नही करने से छात्रों की उर्जा भी बचेगी। यह सुविधा केंद्र दूरस्थ छात्रों की परेशानी को देखते हुए यूनिवर्सिटी एट योर डोर पहल के तहत शुरू की जा रही है। नजफगढ़ के लोगों ने डीयू की इस नई पहल का स्वागत किया है। लेकिन लोगों ने उपकुलपति से यहां एक कॉलेज बनाने की मांग भी रखी है।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा करने वाले साइकिलिस्ट पहुंचे बहादुरगढ़; दीपक छिल्लर, जयदेव राठी, नितिन अत्री और एन.के. शर्मा ने की विशेष पहल
राज नगर MCD अधिकारी ने लगाए AAP नेता पर मारपीट और गाली गलौज के गंभीर आरोप
संसद सुरक्षा चूक मामले के दो आरोपियों की दूसरी जमानत याचिका खारिज
दिल्ली के भारत मंडपम में सजा व्यापार का महाकुंभ, आज से खुलेंगे द्वार; जानें टिकट, समय और एंट्री गेट की पूरी डिटेल