नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,

-लोकसभा स्पीकर ओम बिरला साथ में रहे मौजूद, मल्लिकार्जुन खरगे नही पंहुचे

नई दिल्ली / शिव कुमार यादव / – सोमवार से नए संसद भवन में शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र को देखते हुए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बता दें कि सोमवार को नये सत्र की संसदीय कार्यवाही पुराने से नए भवन में स्थानांतरित हो सकती है। ऐसे में संसद का विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ही नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

लोकसभा सचिवालय ने बताया कि धनखड़ नए संसद भवन में गज द्वार के ऊपर झंडा फहराएंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन और राज्यसभा और लोकसभा में विभिन्न दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे हुए नाराज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था लेकिन वह नाराज हैं और ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि उन्हें काफी देर से निमंत्रण मिला। खरगे ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।



क्या है चिट्ठी में
चिट्ठी में मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि ’मैं इस चिट्ठी बेहद निराशा में लिख रहा हूं कि मुझे नए संसद भवन में ध्वजारोहण समारोह का आपका निमंत्रण 15 सितंबर की शाम मिला, जो कि काफी देरी से मिला। खरगे ने लिखा कि वह कांग्रेस की नवगठित कार्यसमिति की हैदराबाद में हो रही बैठक में शामिल होंगे।

उनके कार्यक्रम पहले से ही तय हैं, इस वजह से वह रविवार देर रात तक ही दिल्ली पहुंच पाएंगे और ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox