धीरज सफलता की कुंजी है,लेकिन हम भारत वालों को कौन समझाए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धीरज सफलता की कुंजी है,लेकिन हम भारत वालों को कौन समझाए

धीरज सफलता की कुंजी है । लेकिन हम भारत वालों को कौन समझाए । एकदम बेसबरे हैं । सरकार ने जैसे ही घोषणा की है तमाम लोग तो जुगाड़ लगाने में लग गए कि हमको पहले लग जाये ।

धीरज सफलता की कुंजी है। लेकिन हम भारत वालों को कौन समझाए। एकदम बेसबरे हैं। तनिक चासनी दिखी नहीं कि सब लबरियाने लगे। सरकार ने जैसे ही घोषणा की है तमाम लोग तो जुगाड़ लगाने में लग गए कि हमको पहले लग जाये। तमाम तो रोजगार का जरिया बना लिए। ऐसे ही बेसबरों का रजिस्ट्रेशन करा के उनके खातों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।
लेकिन अकिलेश भैया धैर्य का दामन नहीं छोड़े हैं। एकदम कस्स के पकड़े हैं। आशावाद का अध्याय पढ़ना हो तो भैया जी से मिलिए। इनसे बड़ा आशावादी फिलवक्त तो दुनिया भर में मिलना असम्भव है। सिद्धान्त के एकदम पक्के हैं। साफ बोले दिए हैं कि ये भाजपा की बनाई वैक्सीन बिलकुल नहीं लगवाएंगे। इस ब्रम्हांड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी राजनितिक पार्टी ने वैक्सीन बनायी है। अभी तक ये काम वैज्ञानिक वगैरह किया करते थे।
हम देशवासियों को थोड़ा सब्र रखना चाहिए। क्योंकि जैसे ही अपा की सरकार बनेगी तो सभी को फ्री वैक्सीन लगेगी। भैया जी का ये वक्तव्य ही समाजवाद, सुधारवाद, उदारवाद और आशावाद का चरम है। इसकी मिसाल इतिहास में न मिली है न मिलेगी। अव्वल तो उनकी पीठ ठोंकनी होगी कि उन्हें अब भी भरोसा है कि उनकी सरकार बनेगी। इतना कॉन्फिडेंस लाते कहाँ से हैं??? इस जज्बे के लिए कम से कम 21 तोपों की सलामी तो मिलनी ही चाहिए। ज्यादा कहाँ बस दो ही साल की और बात है। फिर तो अपा की ही सरकार आनी है। फिर जब मन हो तब लगवाइए वैक्सीन। जितनी बार मन हो उतनी बार लगवाइए। घर की वैक्सीन है। हाँ अगर सरकार नहीं बनी तो भैया अपना अपना देख लीजियेगा।
उनकी सरकार बनने के बाद यहीं अपने इटावा में बनेगी वैक्सीन। अपा के मुख्यालय में सब कार्यकर्ता दिन रात, खून पसीना एक करके सबके लिए वैक्सीन तैयार कर देंगे । ये वैक्सीन पूरी तरह धर्म निरपेक्ष होगी। सभी धर्मों के लोग बिना भय के टीका लगवा सकेंगे। हाँ एक और खास बात ये टीका इटावा, सैफई और कन्नौज के लोगों को सबसे पहले लगाया जायेगा। क्या है कि उधर रिस्क ज्यादा है।
अच्छा अकिलेश भैया कुछ लोग पूछ रहे थे कि जैसे कोई यूपी के बाहर का है तो उसे टीका लगवाने के लिए उस राज्य में आपकी सरकार बनवानी पड़ेगी या सीधा लोकसभा में जिता देने से काम चल जायेगा??? इंतजार तो हम कर लेंगे। आपके लिए तो कुछ भी।
भैया जी का दिल बहुत बड़ा है। सूजन नहीं है वाकई में बड़ा है। भैया जानते हैं कि देश में कोरोना कहीं नहीं है। सब भाजपा का फैलाया भ्रमजाल है। लेकिन दिल देखिये – कोरोना नहीं है फिर भी वैक्सीन बनवा देंगे और सरकार बनी तो लगवा भी देंगे। आज के जमाने में भला कौन सोचता है इतना । बेचारी जनता की किसको पड़ी है ।
हमारी देश की जनता से यही अपील है कि धैर्य बनाये रखें। भापा की बनाई वैक्सीन बिलकुल न लगवाएं। अपा को जिताएं और मुफ्त में लगवाएं। आएंगे…हमारे अकिलेश भैया आएंगे सबको मुफ्त में लगवाएंगे।
हाँ हमारे धीरज का इम्युनिटी सिस्टम थोड़ा कमजोर है तो हम तो यही अपने सुयोग्य वैज्ञानिकों द्वारा विकसित टीका ही लगवा के किसी तरह काम चल लेंगे । भैया जी गुस्सा न करियेगा जब आपकी सरकार बनेगी तो फिर लगवा लेंगे ।

’यह लेख व्यंग्य मात्र है। इसका मकसद किसी व्यक्ति, वस्तु, दल की छवि बिगाड़ना नहीं है। न ही इसका कोई राजनितिक मन्तव्य है।

’यह लेख व्यंग्य मात्र है। इसका मकसद किसी व्यक्ति, वस्तु, दल की छवि बिगाड़ना नहीं है। न ही इसका कोई राजनितिक मन्तव्य है।-नितेन्द्र वर्मा

©नितेन्द्र वर्मा

नितेन्द्र वर्मा

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox