देश में सीएनजी के दाम बढ़े, दिल्ली में 79.56 रुपए किलो पर पहुंची,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में सीएनजी के दाम बढ़े, दिल्ली में 79.56 रुपए किलो पर पहुंची,

-इस साल 25 रुपए से ज्यादा महंगी हुई

नई दिल्ली/- दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी को झटका लगा है। यहां सीएनजी की कीमत 95 पैसे बढ़ा दी गई हैं। लोगों को अब एक किलो सीएनजी के लिए 79.56 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 78.61 रुपए थी। बढ़ी हुई कीमतें आज, यानी 17 दिसंबर की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
             गुरुग्राम में एक किलो सीएनजी की कीमत 86.94 रुपए है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर और नोएडा में 81.17 रुपए, रेवाड़ी में 78.61 रुपए और फरीदाबाद में 84.19 रुपए प्रति किलोग्राम पर मिल रही है। बीते कुछ दिनों से प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस द्वारा सीएनजी और पीएनजी के दाम 3 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए थे।

सीएनजी की नई कीमतें
शहर कीमत (रुपए/किलो)
दिल्ली- 79.56 रुपए
गुरुग्राम- 87.89 रुपए
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद-  82.12 रुपए
रेवाड़ी- 89.57 रुपए
करनाल और कैथल-  88.22 रुपए
मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ-  86.79 रुपए
अजमेर, पाली और राजसमंद-  89.83 रुपए
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर-  89.81 रुपए

इससे पहले अक्टूबर में बढ़े थे दाम
इससे पहले 8 अक्टूबर को सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया था। 8 अक्टूबर को सीएनजी की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा किया गया था। इसके बाद सीएनजी की कीमत 78.61 रुपए किलोग्राम हो गई थी जो पहले 75.61 रुपए किलोग्राम थी।

जनवरी में 54 रुपए किलो पर थी सीएनजी
जनवरी 2022 में सीएनजी 54.31 रुपए प्रति किलो पर थी, जो अब 79.56 रुपए पर पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक इसकी कीमत में 25.25 रुपए प्रति किलो का इजाफा हो चुका है।

कैब कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं किराया
ब्छळ के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर सीएनजी आटो, केब सर्विस देने वाली कंपिनयों और सीएनजी कार चालकों पर पड़ेगा। इससे कैब सर्विस देने वाली कंपनियां भी अपने दाम बढ़ा सकती हैं। ओला-उबर जैसी कैब कंपनिया पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। वहीं ऑटो से सफर करने वाले लोगों के लिए भी यह इजाफा महंगाई का बोझ बढ़ा सकता है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं
देश में तेल के दाम पिछले करीब 7 महीने से स्थिर हैं। हालांकि जुलाई में महाराष्ट्र में पेट्रोल जरूर पांच रुपए और डीजल तीन रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था, लेकिन बाकी राज्यों में दाम जस के तस बने हुए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox