दिव्यांग रजिस्ट्रेशन कैंप का निरिक्षण करने पंहुचे सांसद प्रवेश वर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिव्यांग रजिस्ट्रेशन कैंप का निरिक्षण करने पंहुचे सांसद प्रवेश वर्मा

-कैंप में 1200 दिव्यांगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, सांसद ने सभी को उपकरण मिलने का दिया आश्वासन -दिव्यांग जनो के रजिस्ट्रेशन में अव्यवस्था को देख जताई नाराजगी, बोले- दिव्यांगों को दी जाये पूरी सुविधायें

नजफगढ़/नई दिल्ली/- पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने आज नजफगढ़ निगम मुख्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे पखवाड़े के तहत वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन को सम्मान स्वरूप निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतू लगाये गये पंजीकरण कैंप का निरिक्षण दौरा किया। निरिक्षण के दौरान उन्होने कैंप में अव्यवस्था देखकर अपनी नाराजगी जताई और आयोजनकर्ताओं को दिव्यांग जनों को पूरी सुविधाओं के साथ उनका रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने निगम हाल में बिजली व बैठने की व्यवस्था ठीक नही होने पर निगम अधिकारियों की भी खिंचाई की। हालांकि उन्होने निरिक्षण के बाद संतुष्ठि जाहिर करते हुए कहा कि आयोजनकर्ताओं की उम्मीद से ज्यादा लोगों के आ जाने से कुछ अव्यवस्था हुई है लेकिन अब सब ठीक है और सभी दिव्यांग जनों को उपकरण दिये जायेंगे। कैंप में 1200 दिव्यांगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी व कार्यकर्ता दिव्यांगों का फॉर्म भरने व दूसरे कागजात पूरा करने में मदद करते दिखाई दिये।


               इस मौके पर सांसद प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया की पंजीकरण के बाद जो भी दिव्यांग यहां पर आए हुए हैं उनको उपकरण पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होने कई दिव्यांगों से बात भी की और उन्हे आश्वासन दिया की सभी को उनकी जरूरत के हिसाब से उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम और पूर्व निगम पार्षद सतपाल मलिक द्वारा कराया गया। जिसमें भाजपा नजफगढ़ युवा मोर्चा के प्रभारी संदीप शौकीन व उनकी टीम ने अपना पूरा सहयोग दिया। इस मौके पर गोपालनगर वार्ड की पूर्व पार्षद अंतिम गहलोत, नजफगढ़ वार्ड की पूर्व पार्षद मीना तरूण यादव, ईसापुर वार्ड से पूर्व पार्षद सुमन डागर, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी, सुरज गहलोत, भाजपा नेता जगबीर सिंह दिचाउं, आशीष औहल्याण, विक्रम तहलान, बिजेन्द्र चौहान, राजेश सोलंकी, वेदप्रकाश डागर, मांगेराम संगवान, बांके पहलवान, सुंदर डागर, गोपाल डागर, भाजपा नेत्री मुनेश यादव, संजय बुद्धवार व रणवीर शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नगर निगम के एसी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox