-कहा- शहरी प्रशासन के लिए दिल्ली मॉडल देख रही दुनिया
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। दिल्ली और आप ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है। पूरी दुनिया शहरी प्रशासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए अब दिल्ली की ओर देख रही है। मै दिल्ली की जनता व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसके लिए बधाई देता हूं।
गौरतलब है कि भारत के बाद अब संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भी ’दिल्ली मॉडल’ की गूंज सुनाई दी है। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने यूएनजीए में अपने संबोधन में दिल्ली में केजरीवाल शासन मॉडल की खूबियां बताते हुए इन पर प्रकाश डाला। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ’आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने आतिशी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।
आतिशी द्वारा यूएनजीए में भाषण वाले एक पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा, ’’भारत के लिए गर्व का क्षण। दिल्ली और ’आप’ ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है। दुनिया अब शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए दिल्ली की ओर देख रही है। हम सभी दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए एक-दूसरे से सीखेंगे।“
केजरीवाल ने इस उपलब्धि के लिए आतिशी को बधाई देते हुए कहा, “बहुत खूब आतिशी। यह बहुत गर्व का क्षण है। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिल्ली और देश के लोगों की भावनाओं सहित देश की क्षमता से दुनिया को अवगत कराने के लिए बहुत-बहुत बधाई। देश ऐसी प्रगतिशील सोच चाहता है। भारत अब आगे बढ़ना चाहता है।“
यह कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी ’आप’ सरकार की मोहल्ला क्लीनिक पहल और स्कूली शिक्षा में सुधारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही बटोरी थी।
आतिशी ने ट्विटर पर यूएनजीए में अपने भाषण का वीडियो साझा किया और कहा कि “दिल्ली मॉडल“ समस्याओं को हल करने के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान कर सकता है।
विधायक आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा एट यूएन महासभा के समक्ष दिल्ली में लाए गए परिवर्तन को प्रस्तुत करना सम्मान की बात है। मेरा मानना है कि ’दिल्ली मॉडल’ दुनिया भर के कई देशों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए अंतर्दृष्टि प्रदान कर सकता है।“


More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक