दिल्ली में बढ़ती गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता, 15 दिनों में 800 से अधिक लोग लापता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-राजधानी में महिलाओं और बच्चियों के लापता होने के मामलों ने पुलिस व प्रशासन की नींद उड़ाई

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    देश की राजधानी दिल्ली से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां साल 2026 की शुरुआत के साथ ही गुमशुदगी के मामलों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया है। आधिकारिक पुलिस आंकड़ों के अनुसार, जनवरी के पहले पंद्रह दिनों के भीतर 800 से अधिक लोग रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या महिलाओं और किशोरियों की है। आंकड़े बताते हैं कि कुल 807 गुमशुदा व्यक्तियों में से करीब 509 महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं, जबकि 298 पुरुषों के लापता होने की सूचना दर्ज की गई है। यानी औसतन हर दिन लगभग 50 से ज्यादा लोग गायब हो रहे हैं, जो राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लापता लोगों में 191 नाबालिग भी शामिल हैं, जिनमें 146 लड़कियां हैं। इसका मतलब है कि हर दिन लगभग 13 बच्चे घर से गायब हो रहे हैं। यह स्थिति अभिभावकों और समाज दोनों के लिए बेहद चिंता का विषय बन गई है। पुलिस अब तक 235 लोगों का पता लगाने में सफल रही है, लेकिन करीब 572 लोग अभी भी अनट्रेस्ड हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मानव तस्करी, घरेलू विवाद, अपराध और सामाजिक कारणों के चलते ऐसे मामलों में वृद्धि हो सकती है, जिसकी गंभीरता से जांच की जरूरत है।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें और गुमशुदगी की स्थिति में बिना देरी शिकायत दर्ज कराएं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनमें 181 (महिला हेल्पलाइन), 1091 (महिला हेल्प डेस्क), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) और राष्ट्रीय महिला आयोग का हेल्पलाइन नंबर 14490 शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox