नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के छावला में रविवार तड़के द्वारका एक्सप्रेसवे पर ताइक्वांडो का अभ्यास कर रहे पांच लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में श्याम विहार निवासी छात्रा अरुंधति की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल श्याम विहार निवासी नैना जोशी (16), दीनपुर निवासी सुप्रिया, श्याम विहार निवासी राजेश और सचिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग निकला। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी डंपर चालक की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह 5ः40 बजे हादसे की जानकारी मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि एक डंपर ने पांच लोगों को कुचल दिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले पीसीआर कर्मी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। मौके पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त साइकिल मिली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि डॉक्टरों ने अरुंधती को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में मिले चश्मदीद श्याम विहार निवासी अनुराग ने बताया कि वह डीटीयू कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ ताइक्वांडो सीख रहा है। रविवार तड़के 5ः30 बजे सभी दोस्त गोला गांव के पास द्वारका एक्सप्रेसवे के पास अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान गोला गांव साई बाबा मंदिर की ओर से तेज रफ्तार डंपर ने सभी को कुचल दिया।
पुलिस ने बताया कि आसपास के इलाके में कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं है। जिससे डंपर के नंबर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस चालक के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई