नई दिल्ली/ के के सलू जा/- द्वारका पुलिस ने दो ऐसे फर्जी कबाड़ियों को पकड़ा है जो वाहनों से चुराए गये कल पुर्जों को फेरी लगाने वाले कबाड़ियों को बेचते थे। इनके नाम चेतन और सुबोध हैं। एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ ने ऐसे तीन मामले सुलझाने का दावा किया है।
इनसे मोटर साइकिल और स्कूटी तीन वाहन बरामद हुए हैं। डीएसपी के निर्देशन में यह स्क्वाड गलियों में हो रही इन वारदातों पर निगाहें जमाए हुए थी। इसमें इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, एस आई धनंजय, राजेउ, सोमदेव, संदीप, घनश्याम और राजेश कुमार मुस्तैदी से जुटे हुए थे।
डीसी पी अंकित कुमार के अनुसार बिंदापुर थाने में दर्ज एफआईआर के बाद प्रयास और तेज कर दिए गए। फिर ककरौला मोड़ से इन अपराधियों को दबोच लिया गया।


More Stories
‘रामायण’ पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया: रणबीर कपूर की फिल्म को बताया…?
मतदान के दिन पेड छुट्टी का ऐलान: क्या मिलेगा कर्मचारियों को पूरा वेतन ?
‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’—राघव चड्ढा का बड़ा बयान
WhatsApp अपडेट: रोज सुबह आने वाले बैकअप नोटिफिकेशन का सच
आईपीएल मुकाबला: चेन्नई और पंजाब आमने-सामने
मित्राऊं CNG पंप हादसा: घायलों का अस्पताल पहुंचकर लिया गया हाल