नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- तेलंगाना राज्य के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गुरूग्राम के बंधवाड़ी लैंडफिल साईट का दौरा किया। यह दौरा भारत सरकार के निर्देशन में किया गया था तथा प्रतिनिधिमंडल ने बंधवाड़ी लैंडफिल साईट पर पड़े पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
प्रतिनिधिमंडल के गुरूग्राम पहुंचने पर नगर निगम गुरूग्राम के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा बताया कि बंधवाड़ी लैंडफिल साईट पर पड़े लाखों टन पुराने कचरे का निस्तारण बायो-रेडिमिएशन तकनीक के तहत किया जा रहा है। इससे कचरे का निस्तारण होगा और पुराने पड़े कचरे की समस्या से निजात मिलेगी। इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य तेलंगाना राज्य के नगर निगमों में मौजूदा कचरे के निस्तारण को शुरू करना है। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत नगर निगम गुरूग्राम के एडीशनल म्यूनिसिपल कमिशनर रोहताश बिश्नोई ने किया। उनके साथ अधीक्षक अभियंता राधेश्याम शर्मा, सहायक अभियंता राकेश जून, कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन शाखा से डा. हरभजन सिंह, आदित्य शर्मा, शिवांगी अग्रवाल एवं इकोग्रीन एनर्जी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रतिनिधिमंडल में करीमनगर नगर निगम आयुक्त वल्लूरू क्रांति, ग्रेटर हैदराबाद से अधीक्षक अभियंता कोटेश्वरा राव, सेवानिवृत अधीक्षक अभियंता पी दुर्गाह, एनवायरमैंट इंजीनियर नरेन्द्र और कार्यकारी अभियंता रंगा रेड्डी शामिल थे।


More Stories
14 फरवरी को वेलेंनटाइन की बजाय शहीद दिवस घोषित करे सरकार रणबीर सिह
राजधानी में दौड़ी फिटनेस की लहर, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने बिखेरा जलवा
लाहौरी गेट थाना पुलिस ने सुलझाया सेंधमारी का मामला, शातिर चोर गिरफ्तार
वजीराबाद क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मामलों का खुलासा
सस्पेंशन पर टकराव: अनिल विज का एसपी को सख्त संदेश, ‘अधिकार नहीं तो पद छोड़ें’
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच