तेलंगाना केस: हॉस्टल में 25 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, खाने में जहरीला पदार्थ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेलंगाना केस: हॉस्टल में 25 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, खाने में जहरीला पदार्थ

-रात के भोजन के बाद हुई फूड पॉइजनिंग -स्टूडेंट्स को घटना के तुरंत बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना/सिमरन मोरया/-  तेलंगाना के वानापार्थी जिले के कोथाकोटा बीसी गर्ल्स हॉस्टल में रात के खाने के बाद 25 छात्राओं की हुई तबियत खराब। लड़कियों ने उल्टियां करनी शुरू करदी और तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ही BRS नेता अभिलाष राव और पुलिस कर्मियों के बीच बहुत बहस हुई।

तेलंगाना में एक बार फिर फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। वानापार्थी जिले के कोथाकोटा बीसी गर्ल्स हॉस्टल में 25 छात्राओं की अचानक से हालत खराब हुई। छात्राएं उल्टी और दस्त की शिकार हुई। छात्राओं को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी जानकारी के मुताबिक, छात्राओं ने हर रोज़ की भांति मेस में रात का खाना खाया था। देखते ही देखते छात्राओं की तबियत अचानक से खराब होने लगी थी। हॉस्टल प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से देखते हुए प्रभावित छात्राओं को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता अभिलाष राव तुरंत हॉस्टल पहुंचे। उनका हॉस्टल जाना केवल और केवल बीमार छात्राओं की तबियत और हॉस्टल प्रबंधन से जानकारी प्राप्त करना था। जैसे ही पुलिस को उनके आने की सूचना मिली,  वे मौके पर पहुंची और उन्हें हॉस्टल में प्रवेश करने से रोक दिया।
इस दौरान BRS नेता अभिलाष राव और पुलिस कर्मियों के बीच काफी बहस देखी गई थी। अभिलाष राव ने पुलिस के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि को पीड़ित छात्राओं से मिलने के रोकना अनुचित है। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है। आशंका जताई जा रही है कि दूषित पानी और खराब भोजन की वजह से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox