पटना/अनीशा चौहान/- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा की शुरुआत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि “वोटर अधिकार यात्रा समाप्त करने के बाद, जो जिले बाकी रह गए थे, उन जिलों तक पहुंचने और जनता से जुड़ने के लिए हमने यह यात्रा शुरू की है। हमारा संकल्प एक नए बिहार का निर्माण करना है।”
तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा केवल उनकी नहीं है, बल्कि यह नौजवान बेरोजगारों, मां-बहनों की सुरक्षा और सम्मान, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य बिहार में कारखाने और उद्योग स्थापित करना तथा जनता को उनके हक और अधिकार दिलाना है।
उन्होंने आगे कहा कि “हम लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और माहौल साफ बता रहा है कि जनता परिवर्तन चाहती है। हर जगह से एक ही आवाज उठ रही है कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। हमारा लक्ष्य है कि किसी भी कीमत पर बिहार को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी जाए।”
मुख्यमंत्री चेहरे पर बोले तेजस्वी यादव
महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन में किसी तरह का भ्रम नहीं है। “बिहार का मालिक जनता है और वही तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इस बार जनता बदलाव के मूड में है। समय आने पर गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी जाएगी।”


More Stories
ढांसा स्टैंड पेट्रोल पंप पर चला हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम
डीटीसी मुख्यालय का शिलान्यास और 300 ई-बसों की शुरुआत
पालम शोकसभा में सियासी टकराव, श्रद्धांजलि सभा में मचा हंगामा
छत्तीसगढ़: 3 शहरों में 3000 खिलाड़ियों का दमदार मुकाबला
ऋषिकेश एम्स में भर्ती मंत्री सतपाल महाराज की हालत स्थिर, मुख्यमंत्री धामी ने किया दौरा
मोहन गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खतरनाक लुटेरा चाकू के साथ गिरफ्तार