तेजस्वी और करण कुंद्रा के बीच हुआ रिश्ता खत्म, 3 साल से कर रहे थे एक दूसरे को डेट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेजस्वी और करण कुंद्रा के बीच हुआ रिश्ता खत्म, 3 साल से कर रहे थे एक दूसरे को डेट

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बिग बॉस फेम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया था। दोनों ने ही सलमान खान के सबसे बड़े विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कई लोगों ने कहा था कि तेजस्वी और करण शो के आखिर में पहुंचने के लिए ये प्यार का नाटक कर रहे है। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद तेजस्वी ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि अब खबरे ऐसी आ रही है कि करण और तेजस्वी के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

बता दें कि तीन साल डेट करने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इस ब्रेकअप की खबरों पर अब तक करण और तेजस्वी के तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, दोनों में लंबे समय से झगड़े हो रहे थे। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि ये बात दोनों ने अब तक छुपाकर रखी है। वहीं कुछ दिन पहले दोनों को कपल की तरह एक साथ डेट पर जाते हुए भी पैपराजी के द्वारा स्पॉट किया गया था।

ब्रेकअप की खबर छुपाए रखते हैं सेलिब्रिटी

गौरतलब है कि इन दिनों अपने ब्रेकअप को छिपाए रखने का नया ट्रेंड सेलिब्रिटीज के बीच चल रहा है। आमतौर पर कुछ महीनों का समय लेने के बाद ये एक्टर्स खुद ही कह देते हैं कि वो सिंगल हैं। लेकिन तब तक ब्रेकअप के बाद भी इन सेलिब्रिटी को पार्टी में, लंच या डिनर डेट पर अक्सर स्पॉट किया जाता है। आमतौर पर सितारे ये खबर इसलिए भी छूपाते है क्योंकि सोशल मीडिया के जमाने में सिंगल एक्टर्स से ज्यादा कपल की डिमांड बढ़ रही है। चाहे वो किसी ब्रांड के साथ टाई-अप हो या किसी शो में कपल की एंट्री की। यही वजह है कि कई बार सेलिब्रिटी अपने ब्रेकअप को छिपाकर रखते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox