
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- तिहाड़ जेल के अंदर शुक्रवार को बार फिर दो गुटों में गैंगवार छिड़ गई। जिसमें एक विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी गई। दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई अन्य कैदियों को भी चोटें आई हैं। गंभीर घायल कैदी श्रीकांत उर्फ अप्पू को डीडीयू से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी आज रिहाई होने वाली थी। मामले में एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए है। इस घटना की सूचना के बाद कैदी के परिजनों ने हंगामा किया। हरीनगर पुलिस तिहाड़ जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
तिहाड़ जेल अधिकारियों के अनुसार श्रीकांत व विरोधी कैदियों के बीच कुछ दिनों से तनाव का माहौल चल रहा था। शुक्रवार सुबह जैसे ही विरोधी गुट को मौका मिला उन्होंने श्रीकांत पर नुकीली लकड़ी से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे जेल कर्मचारियों ने दोनों ही पक्षों को अलग किया। घायल श्रीकांत को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। श्रीकांत को दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2019 में नेताजी सुभाष प्लेस इलाके से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस पर हत्या, लूट व झपटमारी के मामले दर्ज थे।
More Stories
दिल्ली: 20 अप्रैल से 5 मई तक पूरे देश में वक्फ संशोधन जागरूकता अभियान चलाएगी बीजेपी
राज्य में हिंसा, RSS जिम्मेदार- ममता बनर्जी, मुर्शिदाबाद हिंसा में घिरीं बंगाल सीएम का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बाढ़ ने मचाई तबाही, राष्ट्रीय राजमार्ग किए बंद
देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए SC ज़िम्मेदार- निशिकांत दुबे, राजनीति मैदान में मचा हंगामा
उन्नत प्याज की खेती को लेकर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन
नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने किया राव तुलाराम अस्पताल का औचक दौरा