नई दिल्ली/तिलकनगर/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो लोगों को गोली लगने की घटना सामने आई है। गोली किसने और क्यों मारी अभी इस बात का खुलासा नही हो पाया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तिलक नगर में दो लोगों को गोली लगने की घटना की सूचना मिली थी। घायल व्यक्तियों की पहचान दिग्विजय और विकास के रूप में हुई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, वे अभी बयान के लिए अयोग्य हैं। कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई