ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई के अमेरिका दौरे पर भड़का चीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई के अमेरिका दौरे पर भड़का चीन

-चीनी रक्षामंत्री ने अमेरिका को दी धमकी- ’ताइवान को लेकर आग से खेल रहा अमेरिका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मास्को/मानसी शर्मा/- हाल ही में ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई के अमेरिका दौरे को लेकर चीन काफी नाराज है और इसी नाराजगी की वजह से चीन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए धमकी दे डाली कि ताइवान को लेकर अमेरिका आग से खेल रहा है जबकि ताइवान का चीन की मुख्य भूमि से मिलना अपरिहार्य है। साथ ही चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कहा कि ’ताइवान का इस्तेमाल करके चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश विफल होगी।

’ताइवान मामले में बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं’
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर मॉस्को कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कहा कि ’ताइवान का इस्तेमाल करके चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश विफल होगी। ली शांगफू ने ये भी कहा कि ताइवान का चीन की मुख्य भूमि से मिलना अपरिहार्य है और इसे टाला नहीं जा सकता। चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि ताइवान चीन का आंतरिक मामला है और इसमें कोई भी बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है।’

पुतिन ने भी किया चीन का समर्थन
ली शांगफू ने अपने बयान में कहा कि ’ताइवान को लेकर आग से खेलना और ताइवान की मदद से चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश निसंदेह असफल होगी।’ यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को में दिए गए चीनी रक्षा मंत्री के इस बयान के बड़े मतलब निकाले जा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी चीन का समर्थन किया है और अमेरिका पर वैश्विक संघर्षों को भड़काने का आरोप लगाया। पुतिन ने अमेरिका पर यूक्रेन की मदद का भी आरोप लगाया।

विलियम लाई के अमेरिका दौरे से बढ़ा तनाव
बता दें कि विलियम लाई, ताइवान के उपराष्ट्रपति हैं और आगामी राष्ट्रपति चुनाव में ताइवान के राष्ट्रपति बनने की रेस में प्रमुख उम्मीदवार हैं। विलियम लाई ने हाल ही में पराग्वे का दौरा किया और पराग्वे जाते हुए वह अमेरिका में रुके। जिसे लेकर चीन की भौंहे चढ़ी हुई हैं। चीन ने विलियम लाई को लेकर कहा है कि वह बार-बार परेशानी खड़ी करते हैं। हाल के समय में कई बार ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका में तनातनी बढ़ी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox