ड्रूम ने व्‍हीलचेयर, ईवी गोल्‍फ कार्ट और अर्थ मूविंग इक्विपमेंट जैसी श्रेणियों में प्रवेश कर अपने पोर्टफोलियो का विस्‍तार किया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ड्रूम ने व्‍हीलचेयर, ईवी गोल्‍फ कार्ट और अर्थ मूविंग इक्विपमेंट जैसी श्रेणियों में प्रवेश कर अपने पोर्टफोलियो का विस्‍तार किया

-उपयोक्‍ता परेशानी से रहित खरीदी प्रक्रिया की मदद से इन वाहनोंको ऑनलाइन खरीद सकते हैं और पूरे भारत में कहीं भी इन वाहनों की सर्विस करा सकते हैं  
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- 18 अप्रैल, 2022ः भारत के अग्रणी ऑटोमोबाइल ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म ड्रूम ने हरतरह के परिवहन को सुलभ बनाने के एक प्रयास में, अपने मौजूदापोर्टफोलियो का विस्‍तार करने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में 5 और वाहन श्रेणियों का संकलन किया है, जिससे इन श्रेणियों की कुल संख्‍या 10 से बढ़कर 15 हो गई है।
                 नई लॉन्‍च हुई श्रेणियां इस प्रकार हैंः व्‍हीलचेयर, ईवी गोल्‍फ कार्ट, कंस्‍ट्रक्‍शन, माइनिंग और एग्रीकल्‍चर इक्विपमेंट। ऑनलाइन ऑटोमोबाइल ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म में अग्रणी होने के नाते, ड्रूम अपने प्‍लेटफॉर्म पर साइकिलों से लेकर प्‍लेन्‍स तकऑटोमोबाइल श्रेणियों की एक व्‍यापक श्रृंखला की पेशकश कर रही है। वह अपने डोमैन में पहली कंपनी है, जिसने खासकर बुजुर्गों और दिव्‍यांगोंके लिये ऐसी श्रेणी पेश की है। यह पहल सभी के लिये परिवहन समाधान प्रदान करने केड्रूम के विचार पर जोर देती है। नई पेश हुई व्‍हीलचेयर श्रेणी में ऐसे वाहन होंगे, जो व्‍हीलचेयर केलिये अनुकूल हैं। इस श्रेणी में मैनुअल और इलेक्ट्रिक वाहन दोनों शामिल हैं और 19अलग एसकेयू हैं। इन वाहनों की की‍मत 5 हजार रूपये से लेकर 4 लाख रूपये तक है। ईवीगोल्‍फ कार्ट के तहत ब्राण्‍ड दो, चार और छह-सीटर वाहनों की पेशकशकरेगा, जिनके 7 अलग एसकेयू हैं। इनका मूल्‍य2 लाख रूपये से लेकर 4 लाख रूपये तक है। नये विस्‍तार में एक्‍सकेवेटर्स और बैकहो लोडर्स के सभी मॉडल्‍स भी शामिल हैं, जिनके 86 अलग एसकेयू हैं। बाजार में मांग में रहने वाले कुछ मॉडल्‍स हैं – 2डीएक्‍स, 3डीएक्‍स, 4डीएक्‍स, 305एलसी, जेएस 205 एलसी, जेएस140, जेएस120 और जेएस81। इनका मूल्‍य 23लाख रूपये से लेकर 1 करोड़ रूपये तक है। उपर बताए गए इन वाहनों के विक्रेता पूरेभारत में उपलब्‍ध हैं और सर्विसिंग की प्रक्रिया को खरीदारों के लिये ज्‍यादा सुलभ और सुचारू बनाते हैं। 
                   इस लॉन्‍च पर ड्रूम के संस्‍थापक एवं सीईओ संदीप अग्रवाल नेकहा, “हमने 21वीं सदी का ऑनलाइन मोबिलिटी प्‍लेटफॉर्म बनाया है और इसका पूरा परितंत्र डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था के लिये है। हमारा दृष्टिकोण हमेशा से साइकिल से लेकर प्‍लेन तक हर वाहन बेचने का रहा है। हम 5 नई श्रेणियों के लिये ईकॉमर्स केसंपूर्ण अनुभव की पेशकश करते हुए काफी उत्‍साहित हैं। इस पहल के माध्‍यम से हमग्राहकों के लिये एक ऑल-इन-वन प्‍लेटफॉर्म की पेशकश कर रहे हैं, जो वाहनों से जुड़ी उनकी विविध आवश्‍यकताएं पूरी कर सकता है और खरीदारी का बेजोड़ अनुभव देगा। इसके आगे, हम अपने पोर्टफोलियों में और नई श्रेणियों को भी जोड़ने की योजना में हैं। हम चाहते हैं कि ड्रूम एक सुपर ऐप की तरह काम करे।” खरीदारी कीप्रक्रिया परेशानी से मुक्‍त है और इसके कुछ आसान चरण होते हैं। वाहन चुनने के बाद खरीदार को अपना सत्‍यापन करना होता है, फिर टोकन की राशि देनी होती है और जरूरत हो, तो विशिष्‍ट निर्माण (कस्‍टमाइजेषन) के लिये कहना होता है। यह होने के बाद, वह शेष राशि का भुगतान कर सकताहै और उत्‍पाद की आपूर्ति उसके घर पर हो जाएगी। फिर वह विक्रेता की ऑनलाइन रेटिंग और रिव्‍यू कर सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox