डोनेशन लेने वाले स्कूलों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- शिक्षा निदेशालय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डोनेशन लेने वाले स्कूलों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- शिक्षा निदेशालय

-डोनेशन के खिलाफ शिक्षा निदेशालय ने जारी किये निर्देश, लगेगा कैपिटेशन फीस का 10 गुना जुर्माना

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के निजी स्कूलों में दाखिले के नाम पर डोनेशन वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि शिकायत मिलने पर स्कूल प्रबंधन की जांच की जाएगी। जांच साबित होने के बाद स्कूल प्रबंधन को कैपिटेशन फीस का 10 गुना जुर्माना देना होगा। निदेशालय ने कहा कि स्कूलों को नियमों का पालन करना होगा और सुचारू रूप से छात्रों का दाखिला करना होगा।

दरअसल, कई ऐसे स्कूल हैं, दाखिले के लिए अभिभावक के ऊपर डोनेशन देने का दबाव बनाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है। इसका मकसद छात्रों के दाखिले में अभिभावकों को डोनेशन लेने वाले स्कूलों से बचाना है। छात्र के दाखिले के लिए अगर कोई स्कूल अभिभावको पर डोनेशन देने का दबाव बनाता है तो वह इसकी शिकायत ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड़ से कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से शिकायत करने के लिए अभिभावको को निदेशालय की वेबसाइट मकनकमस.दपब.पद के ’’ग्रीवांस रिड्रेसल सेल और मॉनिटरिंग सिस्टम’’ हेड पर जाना होगा। अभिभावक दाखिला संबंधित किसी भी तरह की समस्या की शिकायत पोर्टल पर कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन माध्यम से शिकायत करने के लिए उन्हें अपने जिले के डीडीई ऑफिस जाकर शिकायत करनी होगी।

200 से अधिक स्कूलों ने जारी नहीं किए मानदंड
नर्सरी दाखिले प्रक्रिया को शुरू हुए एक हफ्ता होने वाला है, ऐसे में 1731 निजी स्कूलों में से 220 स्कूलों ने अब तक मानदंड जारी नहीं किए हैं। निदेशालय ने शुक्रवार तक सभी स्कूलों को वेबसाइट पर जाकर मानदंड जारी करने के लिए कहा था। लेकिन कई स्कूलों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस पर निदेशालय ने नाराजगी जाहिर की और कहा है कि उनके यहां नर्सरी दाखिला प्रक्रिया रोक दी जाएगी। ज्यादातर स्कूल अपने-अपने दाखिला मानदंड तय कर चुके हैं। इसके लिए नेबरहुड को सबसे ज्यादा प्राथमिकता स्कूलों ने दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox