डॉ. रवि शास्त्री को किया गया “योगरत्न पुरस्कार“ से सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डॉ. रवि शास्त्री को किया गया “योगरत्न पुरस्कार“ से सम्मानित

-योग के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान देने को लेकर किया गया सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/– श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर (योग) डॉ. रवि शास्त्री को योगरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. रवि शास्त्री को यह सम्मान उनके द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें 29 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदीप आर्य के द्वारा श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय, हनुमानगढ़, राजस्थान में योगरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  

डॉ रवि शास्त्री 2002 से योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। शास्त्री जी की सकारात्मक ऊर्जा से प्रेरित होकर अनेकों छात्र देश-विदेशों में योग शिक्षक का कार्य कर रहे हैं। डॉ रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में अनेकों शोध छात्रों ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।
डॉ. रवि शास्त्री द्वारा लिखित 4 पुस्तकें एवं 40 से अधिक शोधलेख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। आकाशवाणी, टाटा स्काई, और सोनी टीवी आदि चैनलों के माध्यम से भी डॉ. रवि शास्त्री ने योग के यथार्थ स्वरूप, सैद्धांतिक और प्रायोगिक पक्षों के व्यापक प्रचार-प्रसार में अपना अतुलनीय योगदान दिया है।
             इससे पूर्व भी डॉ. रवि शास्त्री को 2018 में “योग शिरोमणि, “2019-योगरत्न“,  2021 में “योगा एण्ड वैलनेस“ आदि पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox