डॉ. पायल सन्देश यादव आरएलजेपी उत्तर प्रदेश की प्रवक्ता नियुक्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डॉ. पायल सन्देश यादव आरएलजेपी उत्तर प्रदेश की प्रवक्ता नियुक्त

-महासचिव के साथ-साथ प्रवक्ता भी बनाया गया, भारत सरकार में रेल मंत्रालय, दूर संचार मंत्रालय व भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की रह चुकी है सदस्य

नई दिल्ली/यूपी/शिव कुमार यादव/- समाज सेविका और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉ. पायल सन्देश यादव को पार्टी के प्रति उनकी एकाग्रता व कार्यशैली की वजह से उन्हें आज दिल्ली में उत्तर प्रदेश महासचिव होने के साथ-साथ आरएलजेपी पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया। इससे पूर्व वह भारत सरकार में रेल मंत्रालय, दूर संचार मंत्रालय व भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अंतर्गत भी सदस्य रह चुकी हैं।
         केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी की संतुति पर उन्हें आज दिल्ली में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया। इस अवसर पर पार्टी के महासचिव एल्विस जोसेफ भी उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवक्ता की नियुक्ति पर पायल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है उस पर पूर्ण मेहनत से कार्य करना है और प्रदेश के कोने कोने तक पार्टी को पंहुचाना है। पायल यादव की इस नियुक्ति पर डॉ. सन्देश यादव, मलखान सिंह, एकांश यादव, संदीप कुमार, सतनाम सिंह, संजय कुमार, प्रेम शंकर शर्मा, राजीव कुमार, मोहित नागर, शिवम गहलोत, हरेंद्र सिंह, शेरपाल यादव, मनीष रुहेला, रोहन पॉल, धर्मेंद्र यादव, संदीप हिंदुस्तानी आदि ने बधाई दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox