नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नगर निगम गुरूग्राम के डीटीपी आरएस बाट ने निगम क्षेत्र में इनफोर्समैंट विंग का चार्ज संभालते ही विभिन्न क्षेत्रों में दौरे शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को वे जोन-1 क्षेत्र में सहायक अभियंता (इनफोर्समैंट) व टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे।
डीटीपी आरएस बाट के अनुसार नगर निगम गुरूग्राम को शिकायतें मिल रही थी कि जिन अनाधिकृत निर्माण स्थलों को नगर निगम गुरूग्राम की इनफोर्समैंट टीमों द्वारा सील किया गया था, उन स्थलों को निर्माणकर्ताओं द्वारा स्वयं सील हटाकर पुनरू निर्माण शुरू कर दिया है। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को जोन-1 क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान जिन भवनों को अवैध रूप से सील मुक्त किया गया था, उन्हें पुनरू सील करने की कार्रवाई की गई है, जबकि नॉन-कंपाऊंडेबल उल्लंघनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
डीटीपी के नेतृत्व में इनफोर्समैंट टीम ने न्यू कॉलोनी मोड़ व कृष्णा कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके तहत लगभग 7 अनाधिकृत निर्माण स्ट्रक्चरों को तोड़ा गया, जबकि लगभग 8 निर्माण स्ट्रक्चरों को पुनरू सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता(इनफोर्समैंट) सुनील लाठर सहित जोन-1 क्षेत्र की इनफोर्समैंट टीम के सदस्य मौजूद थे। डीटीपी आरएस बाट ने निर्माण करने वालों को हिदायत दी कि वे नगर निगम गुरूग्राम से स्वीकृति लिए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण ना करें। बिना स्वीकृति के किए जाने वाले निर्माणों को सील करने व तोडने की कार्रवाई की जाएगी तथा निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


More Stories
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन