डिनर में 5 चीजों का न करें सेवन, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डिनर में 5 चीजों का न करें सेवन, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली/हैल्थ डेस्क/- हमारा स्वास्थ्य पूरी तरह खानपान पर निर्भर करता है। अगर आप हेल्दी ईटिंग नहीं करते हैं, तो शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। लेकिन कई बार सही फूड्स को गलत समय पर खाने से भी परेशानी हो जाती है। आयुर्वेद में हर खाद्य पदार्थ को खाने का सही समय बताया है। गलत समय पर स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ भी जहर का काम कर सकते हैं।
          इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य वैद्य सतवीर सिंह राणा ने बताया कि रात को खाने में क्या खाना चाहिए? आयुर्वेद में रात के भोजन को लेकर नियम दिए गए हैं। आयुर्वेदाचार्य श्री राणा के मुताबिक, रात के खाने में हल्के फूड्स को खाना चाहिए, जिन्हें आसानी से पचाया जा सके। अगर आप आयुर्वेद के नियम नहीं फॉलो करेंगे, तो आपको सीने में जकड़न-भारीपन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं कि रात के खाने में क्या नहीं खाना चाहिए?

दही
दही पेट के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन रात में दही खाना नुकसानदायक होता है। दही एक भारी खाद्य पदार्थ है, जिसे पचाने में समय लगता है।

वहीं, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण आपको नजला व सीने में जकड़न की समस्या हो सकती है।

तला-भुना खाना
अगर आपको रात में छोले-भटूरे या पूरी-सब्जी खाना पसंद है, तो आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। क्योंकि, ऑयली और फ्राइड फूड्स भारी होते हैं और पचने में काफी समय लेते हैं।

इन्हें खाने से अमा की समस्या हो जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक, अमा हर बीमारी की जड़ है। जिसमें शरीर के अंदर टॉक्सिन्स जमने लगते हैं।

रेड मीट
सर्दी में लोग डिनर में रेड मीट खाना पसंद करते हैं। क्योंकि, यह शरीर को गर्मी देता है। लेकिन यह फूड गर्म होने के साथ-साथ भारी भी होता है।

जो आपके पित्त और कफ दोष को असंतुलित कर सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक, रात में रेड मीट बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

ठंडे फल
ताजे फल खाना स्वास्थ्यवर्धक होता है। लेकिन रात में इनका सेवन करना जहर के समान है। क्योंकि, यह काफी हल्के और ठंडे होते हैं।

जो ना सिर्फ सर्दी-जुकाम का कारण बन सकते हैं, बल्कि आपके लिए अधूरा भोजन भी साबित होते हैं।

प्रोसेस्ड स्वीट और नमकीन स्नैक
रात में सोने से पहले कुछ लोगों को नमकीन स्नैक या प्रोसेस्ड स्वीट खाना पसंद होता है। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

क्योंकि, इनमें ऐसी सामग्री मिलाई जाती हैं, जो लत का कारण बन जाती हैं। वहीं, यह आपके पेट की सेहत को बिगाड़ कर रख देता है।

रात में सोने से 3 घंटे पहले करें डिनर
आयुर्वेद के मुताबिक, रात में हल्का और पौष्टिक भोजन ही काफी नहीं है। बल्कि आपको सोने से 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए।

जिससे खाने को पचने के लिए पूरा समय मिलता है और शरीर को पर्याप्त पोषण मिल पाता है। वरना यह कब्ज, गैस, पेट फूलना जैसी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox