बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और छोटे सिनेमा की नागिन यानी की हमारी मौनी रॉय 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई है। जी हाँ मौनी रॉय ने आज अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी कर ली है। मौनी सूरज की यह शानदार शादी गोवा में हुई। वहीं दोनों की हल्दी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी और सूरज कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण अपनी शादी की में सावधानी बरत रहे हैं। 25 जनवरी को दोनों की हल्दी सेरेमनी थी, जिसमें मौनी सफेद रंग के लहंगे में बेहद खूबरत लग रही है। उनकी इस शादी में शामिल होने के लिए इंडस्ट्री के कई दोस्त भी पहुंचे। वहीं मौनी ने अपनी मेहंदी में जमकर डांस भी कर रही है। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि, मॉनी और सूरज की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई है। दोनों ने गोवा में साउथ इंडियन में स्टाइल में वेडिंग की हैं, क्योंकी सूरज साउथ इंडियन है। इसलिए मौनी ने उनके कल्चर का सम्मान करते हुए शादी मलयाली रिवाजो से की है। मौनी सूरज की शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बताते चले कि, मौनी रॉय साउथ इंडियन ब्राइड बनीं, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं मौनी ने सफेद और लाल रंग की साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई है। जिसमें वह बेहद सिंपल और प्यारी लग रही है। बात अगर मौनी के काम की करें तो, वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात