जौनपुर में भीषण सड़क हादसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा

-छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं की बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत – नौ घायल -हादसे का दर्दनाक मंजर

उत्तर प्रदेश/उमा सक्सेना/-    उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से भरी बस एक ट्रेलर से टकरा गई। इस टक्कर में चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अयोध्या से काशी जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से करीब 50 श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचा था। सभी श्रद्धालु पहले अयोध्या गए और दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए रवाना हुए। तड़के करीब तीन बजे उनकी बस जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में बस बुरी तरह ट्रेलर से टकरा गई।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि नौ गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस का बयान
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। वहीं नौ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox