जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार,किसान प्रकोष्ठ में 70 पदाधिकारी किए नियुक्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार,किसान प्रकोष्ठ में 70 पदाधिकारी किए नियुक्त

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/चंडीगढ़/भावना शर्मा/– जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अमरजीत ढांडा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद किसान सेल में 70 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। करनाल निवासी सरदूल सिंह व नूंह निवासी हाजी आस मोहम्मद को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। किसान सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कुरुक्षेत्र निवासी सूबे सिंह, फतेहाबाद निवासी सज्जन सिंह, भिवानी निवासी रिशाल सिंह, कैथल निवासी कुडा राम, सिरसा निवासी जगदेव सिंह, रोहतक निवासी राजेश गुलिया और दादरी निवासी धर्मबीर को नियुक्त किया गया है। जेजेपी किसान प्रकोष्ठ में गुरुग्राम निवासी दिनेश, पलवल निवासी कृष्ण पाल, महेंद्रगढ़ निवासी संदीप कुमार, फरीदाबाद निवासी प्रहलाद सिंह, जींद निवासी रमेश कुचराना, हिसार निवासी भरत सिंह और सोनीपत निवासी बलराज तोमर को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं यमुनानगर निवासी बाबू राम, पंचकुला निवासी कांति राम, झज्जर निवासी खजान सिंह, महेंद्रगढ़ निवासी राज कुमार, अंबाला निवासी सुखविंदर मान, रेवाड़ी निवासी देवी राम और हिसार निवासी सतबीर सिंह प्रदेश सचिव होंगे। पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र निवासी बलदेव सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, कैथल निवासी सुभाष सरपंच को प्रदेश प्रचार सचिव और जींद निवासी वीरेंद्र शर्मा को प्रदेश संगठन सचिव बनाया है। फरीदाबाद निवासी दीपचंद, सुभाष धारीवाल, किरपाल सिंह, अंबाला निवासी सतपाल सिंह, विजयपाल, कैथल निवासी दलबीर सिंह, रमेश, जींद निवासी बिजेंद्र सिवाहा, बिजेंद्र नायडू, रेवाड़ी निवासी अमित कुमार, सुबे सिंह, सिरसा निवासी सुखप्रीत, बेगराज सिंह, रोहतक निवासी विनोद, सोनू व सतीश मलिक किसान सेल की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाए गए है। इसी तरह दादरी निवासी सुरेश, कुलदीप, नूंह निवासी हाजी खुर्शीद हामिद, हिसार निवासी सत्य नारायण, कुलदीप सिंह, सोनीपत निवासी प्रताप, पवन, राजपाल, जय भगवान, गुरुग्राम निवासी राजेराम, जल सिंह, पंचकुला निवासी टेकचंद नैन, अमनप्रीत, गुरनाम सिंह व स्वर्ण सिंह को किसान प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। इनके अलावा यमुनानगर निवासी राम धारी सरपंच, कुरुक्षेत्र निवासी संजीव, करनाल निवासी बाली राम, नरसी सरपंच, जोगिंदर सिंह, पलवल निवासी सुखराम, भूपेंद्र, भिवानी निवासी राजेंद्र कसवा, सतवान शर्मा, दशरथ सिंह, झज्जर निवासी रामेश्वर, कैथल निवासी नर सिंह पूनियां व राजेश राणा भी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox