नई दिल्ली/- दिल्ली के जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी पर यू टर्न लेते हुए एक दिन बाद ही हटा लिया गया है। राजनिवास के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की और जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया। इमाम बुखारी ने आदेश को रद्द करने पर सहमति जताई है।
वहीं इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस फैसले पर विरोध जताया था। मालीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।
मामला बढ़ता देख जामा मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह खान ने सफाई देते हुए कहा, अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।


More Stories
सिविक सेंटर के बाहर सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन
आगरा में गैस संकट गहराया, ब्लैक मार्केट में दोगुनी कीमत पर बिक रहे सिलिंडर
कांग्रेस में उठे मतभेद के स्वर, विधायक कुलदीप वत्स के बयान से सियासत गरम
इंदौर अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलेंडर धमाकों में 8 की मौत
सब्जी मंडी में स्नैचर गिरफ्तार, CCTV और खुफिया जानकारी से पुलिस को बड़ी सफलता
साध नगर में भीषण आग, इमारत में फंसे एक ही परिवार के 9 लोग