
नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- 23 सितंबर 2023 को अमर शहीद राजा राव तुला राम का 160वां शहीदी दिवस बड़ी ही श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह का आयोजन शहीद राजा राव तुलाराम स्मारक समिति, जाफरपुर कलां दिल्ली ने आरटीआरएम अस्पताल परिसर में किया। इस अवसर पर अमर शहीद को हवन के माध्यम से श्रद्धाजंलि अर्पित की गई और अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण भी किया गया।
समिति के पूर्व महासचिव ओमप्रकाश यादव ने बताया कि समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत ’यज्ञ’ और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण के साथ हुई, जिसके बाद महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने हरियाणा के नारनौल में अंग्रेजों के साथ घातक युद्ध लड़ा और अंग्रेज कर्नल जेनार्ल्ड को मार डाला। लेकिन दुर्भाग्य से स्थिति बदल गई और हमने 5000 से अधिक सैनिक क्रांतिकारियों को खो दिया। खून से रणभूमि लाल हो गयी। आज भी यह खून-खराबे का गवाह है। श्रद्धाजंलि सभा में पूर्व विधायक श्री कंवल सिंह यादव, श्रीमती मीना तरूण यादव, मौजूदा एमसीडी पार्षद, श्री देवेन्द्र प्रधान- 18 गांव, युवा गतिशील सामाजिक कार्यकर्ता श्री सतबीर घुम्मनहेड़ा, सहित सैकड़ों लोगों ने और सामाजिक कार्यकर्ताओं जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आरटीआरएम अस्पताल के कार्यवाहक एमएस और पूर्व एमएस डॉ. ए. भसीन उपस्थित थे।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?