नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – प्राकृतिक बिजली या आकाशीय बिजली इतनी शक्तिशाली होती है कि यह जिस व्यक्ति पर गिरती है उसे पलक झपकने का मौका तक नहीं मिलता। जिस पेड़ पर गिरती है वह सूख जाता है। ऐसे में आपने क्या कभी सोचा है कि आकाशीय बिजली कितने वोल्ट की होती है। कितना करंट होता है कि इंसान के ऊपर गिरते ही उसकी मौत हो जाती है। बारिश में भी पेड़ जल जाते हैं।
इतना होता है करंट
मौसम विशेषज्ञों के एक अनुमान के मुताबिक आकाशीय बिजली में 10 करोड़ वोल्ट के साथ 10 हजार एम्पियर का करंट हो सकता है। इस तरह आप आसानी से आकाशीय बिजली की क्रूरता का अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कैसे किसी को चंद मिली सेकेंड्स में मौत के घाट उतार देती है। बता दें कि वहीं घरों में जो बिजली आती है जिससे कूलर, बल्ब, पंखें व लाइट चलते हैं, उसमें 120 वोल्ट और 15 एम्पियर की बिजली होती है।
इतनी लंबी होती आकाशीय बिजली की
आकाश से गिरने वाली बिजली की लंबाई जान कर भी आप हैरान हो जाएंगे। छतीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक आकाशीय बिजली की लंबाई 4 से 5 किलोमीटर की होती है। और दोपहर के समय आमतौर पर आकाशीय बिजली गिरने के ज्यादा चांस होते हैं या यूं कहें कि इस समय ही सबसे ज्यादा आकाशीय बिजली गिरती हैं।


More Stories
दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल, तरणजीत सिंह संधू ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
वैश्विक तनाव का असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, कई शहरों में इंडक्शन चूल्हों का सहारा
पालम में चौधरी कृष्ण चंद्र सोलंकी को श्रद्धांजलि
फिट इंडिया कार्निवल 2026 में बहादुरगढ़ की प्रभावशाली भागीदारी
इंदरलोक क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पौड़ी में महिला आयोग की जनसुनवाई, 18 मामलों पर हुई सुनवाई