जम्मू/शिव कुमार यादव/- पहाड़ों पर इस समय बारिश के चलते बादल फटने व भूस्खलन की घटाने काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को भी जम्मू के रियासी जिले के माहौर तहसील के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर गिर गया, जिसमें एक की परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। प्रशासन द्वारा मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह-सुबह उस समय घटी जब भूस्खलन के कारण ढलान पर स्थित मकान मलबे में दब गया। घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों सहित बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और अब सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन ने पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान संवेदनशील ढांचों में रहने से बचने की अपील की है।
जम्मू-कश्मीर के माहौर तहसील के एक छोटे से गांव कराड़ा में बीती रात बादल फटने की दुखद घटना हुई। इस हादसे में नजीर अहमद, उनकी पत्नी वजीरा बेगम और उनके पांच बच्चों की मौत हो गई।


जेकेएनसी के विधायक खुर्शीद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में पहले कभी इतनी भारी बारिश नहीं देखी गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह घटनास्थल से सभी शवों को बरामद किया।


More Stories
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें