-उमर ने कहा वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे, चार घंटे से चल रही कार्रवाई
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव- जम्मू कश्मीर बैंक केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली में पूछताछ कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि उमर से सुबह 11 बजे से पूछताछ चल रही है।
वहीं उमर अब्दुल्ला से पूछताछ शुरू होने की बात सामने आते ही उनकी पार्टी ने भी बयान जारी किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को दिल्ली में ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था और इसके पीछे कारण बताया गया था कि एक जांच के लिए यह पेशी जरूरी है। यद्यपि यह पूरा क्रिया कलाप राजनीतिक है फिर भी उमर पूरा सहयोग करेंगे क्योंकि वह अपनी तरफ से गलत नहीं है।


More Stories
सरकारी कर्मचारी से लूटी गई सोने की चेन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर झपटमार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की सतर्कता से अपराध की साजिश नाकाम
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी अनवर उर्फ अन्नू गिरफ्तार
नई दिल्ली मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की दमदार मौजूदगी
एसजीटी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज