जनाधार नेशनल पार्टी ने उठाई क्षेत्र की समस्याऐं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जनाधार नेशनल पार्टी ने उठाई क्षेत्र की समस्याऐं

-दीनपुर में किया धरना-प्रदर्शन -जनाधार नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान बल्लू पहलवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/दीनपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- क्षेत्र की समस्या के समाधान हेतु जनाधार नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान बल्लू पहलवान के नेतृत्व में एक शांतिपूर्ण धरना  प्रदर्शन   किया गया। यह प्रदर्शन  दिल्ली प्रदेश कार्यालय से शुरु होकर मेन नजफगढ़ होते हुए वापस कार्याल पर समाप्त हुआ। इस प्रदर्शन में दिल्ली  प्रदेश  अध्यक्ष संध्या सिंह, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष राजो देवी, दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता  राकेश कुमार, दिल्ली के वाइस प्रेसिडेंट मंदीप सिंह, नंगली सकरावली वार्ड अध्यक्ष जोगिन्दर शोकन्दा, युवा नेता वी.के. गुलाया, राशिद खान, संजय गुप्ता, सचिन, दीपक, राम दुलारे सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
                     इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान बल्लू पहलवान ने कहा कि जो सुविधा कनॉट प्लेस में है वहीं सुविधा यहां पर क्यों नहीं है हमें सारी दिल्ली एक जैसी चाहिए। हमारी पार्टी का उद्देश्य एक ही है मजबूर नहीं मजबूत बनाएं और हमें भिक्षा नहीं शिक्षा चाहिए। मेरी पार्टी का नारा भाईचारा हमारा। उन्होंने बताया कि यह  शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन क्षेत्र की जनता व दुकानदारों के लिए था, जो साढे 4 साल से सीवर, पानी, जलभराव की समस्या से परेशान थे। किसी भी क्षेत्रीय विधायक व निगम पार्षद का ध्यान इस ओर नहीं जाता है। हमारा यह प्रदर्शन सोई सरकार को जगाने के लिए व क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराने के लिए था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox