जनता के हितों को भूलकर सत्ता के लालच के लिए तिलमिला रही है कांग्रेस पार्टी :- दलाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जनता के हितों को भूलकर सत्ता के लालच के लिए तिलमिला रही है कांग्रेस पार्टी :- दलाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /बहादुरगढ़/ सिद्धार्थ राव/- जननायक जनता पार्टी हल्का प्रधान संजय दलाल ने हल्के के लोगों की समस्याएं सुनी और मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। दलाल ने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी को हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन की बनी सरकार हजम नहीं हो पा रही और कांग्रेस पार्टी लगातार निराधार और बेतुके बयान जारी कर रही है। जहां कांग्रेस पार्टी से जीत कर आए उम्मीदवारों को जन समस्याओं का समाधान कराना चाहिए वही कांग्रेस पार्टी के लोग धरने और प्रदर्शनों पर उतर आए हैं। एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी सत्ता के लिए इतनी लालाहित हो गई है कि जनसमस्याओं को सुनने की बजाय धरना प्रदर्शनों पर जोर देना पड़ रहा है।दलाल ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी के लोग बेतुके बयान दे रहे हैं कभी सरकार को लंगड़ी सरकार बता रहे हैं तो कभी सड़कों पर आकर विरोध जता रहे हैं। नैतिकता के आधार पर कांग्रेस पार्टी के लोगों को जनमत स्वीकार कर सरकार से लोगों के काम कराने चाहिए। दलाल ने कहा कि एक तरफ जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा नैतिकता की बात करते हैं वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 2009 का हरियाणा विधानसभा चुनाव याद करना चाहिए जब उन्होंने अनैतिक तरीके से कुलदीप बिश्नोई की हजका पार्टी को तोड़कर सरकार बनाई थी जबकि भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन जनमत का सम्मान है। प्रदेश के हर वर्ग ने इस गठबंधन का स्वागत किया और प्रदेश का हर वर्ग आज जनहित में जो कार्य गठबंधन सरकार द्वारा किए जा रहे हैं उससे खुश है इस प्रदेश में सिर्फ एक वर्ग दुखी है जो कि कांग्रेस वर्ग हैं। दलाल ने कहा कि यह गठबंधन की सरकार धड़ल्ले से पूरे 5 वर्ष चलेगी और प्रदेश में नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगी हरियाणा प्रदेश के हर वर्ग मजदूर,किसान, युवा,छात्र एवं मातृशक्ति सभी के हितार्थ कार्य किए जाएंगे और प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम यह गठबंधन सरकार करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox