नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के छावला थाना अन्तर्गत दुर्गा विहार कालोनी में एक 58 वर्षीय प्रोपर्टी डीलर की गला घोट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन फिर भी अभी तक हत्यारे का पता नही लग पाया है। पुलिस मृतक के आसपड़ोस व परिजनों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार छावला थाने की दुर्गा विहार कालोनी के डी ब्लाॅक फेज-2 में रहने वाले उदयवीर सिंह की किसी ने दोपहर के समय गला घोट कर हत्या कर दी। मृतक उदयवीर प्रोपर्टी डीलर का काम करता था और दुर्गा विहार में उसके कई प्लाॅट भी हैं। यहां बता दें कि मृतक उदयवीर फौज से रिटायर है और फिलहाल दोनो पति-पत्नी मकान में रहते थे हालांकि उनके दो बेटे भी है जो पास में ही दूसरे मकानों में रहते हैं। वहीे उनकी एक बेटी भी है जिसकी शादी नवंबर में कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरटीआर जाफरपुर भेज दिया है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है आरोपी कोई परिचित भी हो सकता है। वैसे मृतक के घर से कोई चीज चोरी नही हुई हैं। जिसकारण पुलिस की थ्योरी कुछ ज्यादा मजबूत लग रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपड़ोस की सीसीटीवी कैमरों की जांच व दूसरी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपी पकड़ में होंगा।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी