चुनाव में लोग बढ़चढ़कर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ में 15 और मिजोरम में 17.18 फीसदी मतदान 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव में लोग बढ़चढ़कर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ में 15 और मिजोरम में 17.18 फीसदी मतदान 

मानसी शर्मा /-  आज से 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान किया जा रहा है। वहीं मिजोरम में सभी 40 सीटों पर एक चरण में मतदान किया जा रहा है। चुनाव को लेकर दोनों राज्यों में सारी तैयारियां हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में 15 फीसदी तक मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान 20 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक लगभग 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा है, जिन्होंने नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की सीटों पर कड़ी निगरानी रखी है।

मिजोरम में 17.18 फीसदी तक मतदान

मिजोरम में विधानसभा चुनाव में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच मिजोरम में सुबह 11 बजे तक करीब 17.18 फीसदी मतदान हुआ।

छत्तीसगढ़ में 14.20 फीसदी तक मतदान

छत्तीसगढ़ में शुरुआती दो घंटे में 9 बजे तक 14.20 फीसदी मतदान हुआ है। केशकाल विधानसभा में सुबह सात से 9 बजे तक 12.84 फीसदी मतदान हो चुका है।

मिजोरम में 9 बजे तक 12.80 फीसदी तक मतदान

सुबह 9 बजे तक राज्य की 40 सीटों पर 12.80 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

मिजोरम के सीएम ने डाला वोट

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि “मशीन काम नहीं कर रही थी तो मैंने कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और उसके बाद मतदान करूंगा।

सुकमा में ब्लास्ट, 1 जवान घायल

जहां एक तरफ मतदान किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों IED ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में CRPFका एक जवान घायल हो गया। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इसकी खबर की पुष्टि की।

मिजोरम के युवाओं से अमित शाह की अपील

अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मैं मिजोरम में अपनी बहनों और भाइयों, विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें।प्रत्येक वोट एक विकसित और समृद्ध मिजोरम की नींव रखेगा।

छत्तीसगढ़ की जनता से अमित शाह ने वोट डालने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने ट्वीट हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि प्रदेश से भ्रष्टाचार और घोटालों के शासन को समाप्त कर जनजातीय समाज, किसानों, गरीबों और युवाओं के कल्याण के प्रति समर्पित सरकार चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।आपका एक बहुमूल्य वोट छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का निर्माण करेगा।

पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 20 सीटों में पर 40,78,681 लोग अपना मतदान करेंगे। वहीं 223 उम्मीदवारों की किस्तम आज ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी।  इस चरण में की नेताओं की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। भाजपा की टिकट पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट पर से अपनी किस्मत आजमा रहे है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और बस्तर से सांसद दीपक बैज समेत कई नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। मतदान को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ते इंतेजाम किए गए है। सभी मतदान केंद पर 65000 जवानों की तैनाती की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox