“घायल हूं इसलिए और भी खतरनाक हूं” — राघव चड्ढा का बड़ा बयान 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-सभी आरोपों पर दी सफाई -आम आदमी पार्टी में बढ़ा विवाद

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- आम आदमी पार्टी में इन दिनों अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। राज्यसभा से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बाद पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पर कई आरोप लगाए गए, जिनके बाद सियासी माहौल गरमा गया। इन आरोपों के बीच राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आकर अपनी बात रखी और सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

आरोपों को बताया झूठा अभियान
राघव चड्ढा ने कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित तरीके से आरोपों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिसमें एक जैसी भाषा और एक जैसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इन बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब बार-बार एक ही बात दोहराई जाने लगी तो उन्हें जवाब देना जरूरी लगा, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

वॉकआउट को लेकर दिया जवाब
पहले आरोप पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह कहना पूरी तरह गलत है कि वह विपक्ष के वॉकआउट में शामिल नहीं होते। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि संसद की रिकॉर्डिंग चेक कर ली जाए, जिससे साफ हो जाएगा कि उन्होंने हमेशा विपक्ष का साथ दिया है।

याचिका पर साइन न करने के आरोप पर प्रतिक्रिया
दूसरे आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे कभी किसी याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा ही नहीं गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के अन्य सांसदों ने भी उस याचिका पर हस्ताक्षर नहीं किए, ऐसे में केवल उन्हें निशाना बनाना गलत है।

मुद्दों पर बोलने को लेकर दिया जवाब
तीसरे आरोप पर राघव चड्ढा ने कहा कि वह संसद में शोर-शराबा करने के लिए नहीं, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी, पानी और पर्यावरण जैसे अहम विषयों को लगातार उठाया है और उनका पूरा रिकॉर्ड इसकी गवाही देता है।

“हर झूठ होगा बेनकाब”
अपने बयान के अंत में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए हर आरोप का जवाब दिया जाएगा और सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा, “मैं घायल जरूर हूं, लेकिन अब पहले से ज्यादा मजबूत और घातक हूं।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox